कोरोना काल में अभिषेक बच्चन पर यूजर ने उठाए सवाल 

कोरोना काल में अभिषेक बच्चन पर यूजर ने उठाए सवाल 

 नई दिल्ली 
देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं इस बीच लोग सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं, वहीं कई सेलेब्रिटीज मुश्किल हालातों में सभी को पॉजिटिव रहने का संदेश भी दे रहे हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक ऐसा ही पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया। जिस पर कई यूजर ने सवाल उठाया है, वहीं अभिषेक ने भी उठ रहे सवालों पर शानदार जवाब दे दिया है।
 
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था- 'मैं आप सभी को बड़ा सा वर्चुअल हग भेज रहा हूं। इसे रीट्वीट करें और प्यार फैलाएं, ऐसे समय में हमें इसकी जरूरत है'। वहीं अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट पर कई लोगों ने उन पर सवाल उठाए हैं, एक यूजर ने लिखा कि 'काश आपने सिर्फ हग भेजने से ज्यादा कुछ किया होता! लोग ऑक्सीजन और बेड्स के बिना मर रहे हैं, सिर्फ हग ही काफी नहीं है सर'।