करण वी ग्रोवर का यह बदला लुक देख सभी हैरान

करण वी ग्रोवर का यह बदला लुक देख सभी हैरान

 

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन ने सिलेब्रिटीज के अंदर की कलाकारी बाहर निकालने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। कोई शेफ बन गया तो कोई पेंटर। अब तो हेयर ड्रेसर भी बाहर निकलकर आ रहे हैं।

जहां शब्बीर अहलूवालिया ने हाल ही अपने दोनों बच्चों के बाल खुद ही काटे, तो अब टीवी के हैंडसम हंक करण वी ग्रोवर ने खुद ही अपना मेकओवर कर लिया है। उन्होंने न सिर्फ अपने बाल काट दिए बल्कि क्लीन शेव भी अपना लिया। पिछले कई सालों से करण वी ग्रोवर दाढ़ी में ही नजर आ रहे थे, लेकिन अब मेकओवर के बाद वह और भी यंग लग रहे हैं।
करण ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बाल ट्रिमर से काटते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने शेविंग भी की। करण वी ग्रोवर के इस मेकओवर को देख फैन्स तो हैरान हैं ही, उनके टीवी स्टार दोस्त भी हैरान हैं। किसी ने कहा कि ये जवान लड़का किसका है, तो वहीं किसी ने उन्हें कॉलेज का छोरा बताया। बाकी कॉमेंट्स करण के इंस्टा पोस्ट पर जाकर पढ़े जा सकते हैं।


करण लॉकडाउन पीरियड का जमकर फायदा उठा रहे हैं। बैठे-बैठे बोर होने के बजाय उन्होंने कई नई चीजें सीखीं और बाकी लोगों को भी प्रेरित किया। कुछ दिनों पहले करण ने बर्तन धोते और खाना बनाते हुए वीडियो शेयर किया था और बाकी लोगों से भी अपील की थी कि वे भी घरों में रहें और मदद करें।