ओडिशा के तूफान का सराईपाली में असर
महासमुन्द। ओड़िशा के अम्पन तूफान ने सराईपाली के कलेंडा गांव में भी कहर बरपाया है। यहां पौधों के साथ-साथ घरों के छत भी उड़ गये हैं। कल 21 मई गुरूवार को सराईपाली विधायक किस्मत लाल नन्द अपने सारे दौरा कार्यक्रम स्थगित कर कलेंडा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन से फोन पर चर्चा कर मुवावजे की मांग की है। विधायक किस्मत लाल नन्द अपने पार्टी कार्यकत्र्ता जयन्त चौधरी, बलराम भोई तथा सरपंच तोरेसिहां बेनु पटेल के साथ कलेंडा पहुचे थे। उनके साथ कलेंडा सरपंच मिनिकेतन पटेल भी उपस्थित थे।