एक तरफ ब्रेन ट्यूमर से लड़ रही थी पहली पत्नी, वही माधुरी के साथ इश्क फरमा रहे थे संजय दत्त

मुंबई
बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त की लाइफ पर बनी रही फिल्म 'संजू' का टीजर हाल ही में रिलीज़ हुआ। इस टीजर में एक जगह ये खुलासा हुआ है कि संजय की 308 गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं। ऋचा शर्मा संजय की पहली पत्नी थी। संजय ने एक लोकल मैगज़ीन में ऋचा की फोटो देखी थी जिसे देखकर संजय उनके दीवाने हो गए। संजय और ऋचा की मुलाकात एक फिल्म के मुहूर्त के दौरान हुई।

उन्होंने ऋचा को फोन कर डेट पर चलने के लिए कहा लेकिन ऋचा ने मना कर दिया। फिल्म 'आग ही आग' के सेट पर एक दिन संजय ने ऋचा को शादी का ऑफर दिया, लेकिन ऋचा ने कहा कि वह इस बारे में सोचेंगी।1987 में दोनों की शादी हो गई। दोनों की एक बेटी हुई जिसका नाम त्रिशाला रखा गया। कुछ साल बाद ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया और वह इलाज के लिए अमेरिका चली गईं। अमेरिका में ऋचा की 10 दिसंबर, 1996 को मौत हो गई।

पत्नी के अमेरिका जाने के बाद संजय और माधुरी का अफेयर शुरू हो गया। दोनों की नजदीकियां 1991 में आई फिल्म 'साजन' के दौरान बढ़ीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करने का मन बना रहे थे, लेकिन संजय मुंबई ब्लास्ट केस में फंस गए और 1993 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों का ब्रेकअप हो गया। संजय से ब्रेकअप के बाद माधुरी ने अमेरिका में रह रहे डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली।

बता दें कि संजय का अपनी बचपन की दोस्त टीना के साथ भी रिश्ता रह चुका है। इसके अलावा संजय का रिया पिल्लई और नाडिया दुर्रानी के साथ भी रिश्ता रह चुका है। नाडिया से रिलेशनशिप के दौरान संजय मान्यता की तरफ आकर्षित हो गए। ऐसे में जब नाडिया से रिश्ता टूटा तो संजय मान्यता के करीब आ गए। दो साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने 7 फरवरी, 2008 को शादी कर ली।