अन्टोनी डिसा ने कहा है कि प्राकृतिक संपदा के संरक्षण प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता

अन्टोनी डिसा ने कहा है कि प्राकृतिक संपदा के संरक्षण प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता

भोपाल
 रेरा अध्यक्ष अन्टोनी डिसा ने कहा है कि प्राकृतिक संपदा के संरक्षण प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के संस्कार मिलें, इसके लिए जरूरी है कि स्कूलों में पर्यावरण शिक्षा दी जाए ताकि वह पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीने की ओर प्रेरित हों।

प्रदेश में एक पृथ्वी परियोजना तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद डिसा ने कहा कि पर्यावरण शिक्षा मात्र विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों तक सीमित न होकर जन-जन को देना आवश्यक है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण एवं जीवन में उसके महत्व को नहीं समझेगा तब तक वह अपने उत्तरदायित्व को नहीं समझ सकेगा। पर्यावरण की न्यूनतम क्षति हो इसके लिए प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करते हुए उनका श्रेष्ठतम और आवश्यकता अनुसार ही उपयोग किया जाना चाहिए। प्रमुख सचिव स्कूली शिक्षा रश्मि अरूण शमी ने पर्यावरण के मुद्दों पर समग्र दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देते हुये कहा कि पर्यावरण शिक्षा एक पुनीत कार्य है। कार्यकारी निर्देशक एप्को जितेन्द्र सिंह राजे ने कहा कि इससे न सिर्फ विद्यार्थियों बल्कि शिक्षकों भी प्रकृति के साथ संबंध बनाने में मदद मिलेगी।

विश्व प्रकृति निधि की राज्य संचालक संगीता सक्सेना ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदेश्य एक पृथ्वी परियोजना के क्रियान्वयन पर निगरानी और मूल्यांकन के लिए प्राचार्यो और शिक्षको को तैयार करना था।