भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद बी.डी. शर्मा जी का सागर नगर में भव्य स्वागत हुआ
सागर
मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने हेतु सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता बंधुओं से संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा जी का डाॅ. अनिल तिवारी प्रदेश सहसंयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा बम्हौरी चोराहे पर माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया और बताया कि गरीबों का कल्याण सिर्फ कोरे नारे लगा देने भर से नहीं होता, इसके लिये जमीनी कार्य करना पड़ता है और मा. मुख्यमंत्री जी श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा यह निरंतर किया जा रहा है। स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुये।