बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा के खिलाफ पांच सीटों पर लोजपा प्रत्याशी मैदान में
पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लोजपा ने दूसरे चरण के चुनाव में 53 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें पांच सीटें गोविंदगंज, लालगंज, राघोपुर, रोसड़ा और भागलपुल पर भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ वह अपने प्रत्याशी खड़े की है। इनमें दो गोविंदगंज और लालगंज लोजपा की सीटिंग सीट है।
लोजपा द्वारा जारा सूची में 50 प्रतिशत से अधिक प्रत्याशी सवर्ण हैं। वहीं एक अल्पसंख्यक को टिकट दिया गया है। सात अनुसूचित जाति के हैं। वहीं शेष पिछड़ा-अतिपछड़ा हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के चचेरे भाई कृष्ण राज को रोसड़ा से तथा स्व रामविलास पासवान के बड़े दामाद मृत्युंजय पासवान मृणाल को राजापाकर से मैदान में उतारा गया है।
कई भाजपा नेताओं को टिकट
लोजपा ने कई भाजपा नेताओं को भी टिकट दिया है। इनमें रघुनाथपुर से मनोज कुमार सिंह, जीरादेई से विनोद तिवारी, गौड़ाबौराम से राजीव कुमार ठाकुर, दरभंगा ग्रामीण से प्रदीप कुमार ठाकुर आदि शामिल हैं।
सीट नाम
गोविंदगंज राजू तिवारी
केसरिया रामशरण प्रसाद यादव
शिवहर विजय कुमार मंडल
रून्नी सैदपुर गुड्डी देवी
बेलसंड नसीर अहमद
मधुबनी अरविंद कुमार पूर्व
फुलपरास विनोद कुमार सिंह
कुशेश्वर स्थान पूनम कुमारी
गौड़ाबौराम राजीव कुमार ठाकुर
बेनीपुर कमलराम विनोद जा
अलीनगर राजकुमार झा
दरभंगा ग्रामीण प्रदीप कुमार ठाकुर
मीनापुर अजय कुमार कुशवाहा
साहेबगंज कृष्ण कुमार सिंह
कांटी विजय प्रसाद सिंह
कुचायकोट रवि पांडेय
भोरे पुष्पा देवी
हथुआ राम दर्शन प्रसाद
जीरादेई विनोद तिवारी
रघुनाथपुर मनोज कुमार सिंह
बड़हरिया वीर बहुदुर सिंह
महाराजगंज कुमार देव रंजन सिंह
एकमा कामेश्वर कुमार सिंह
मांझी सौरभ कुमार पांडेय
बनियापुर तारकेश्वर सिंह
मढौरा विनय कुमार
पारस राकेश कुमार सिंह
लालगंज राजकुमार साह
वैशाली अजय कुमार कुशवाहा
राजापुकर मृत्युंजय पासवान मृणाल
राघोपुर राकेश रौशन
महनार रवींद्र कुमार सिंह
विभूतिपुर चंद्रबली ठाकुर
रोसड़ा कृष्ण राज
हसनपुर मनीष कुमार
चेरिया बरियापुर राखी देवी
देघड़ा ललन कुमार
मटिहानी राज कुमार सिंह
साहेबपुर कलाम सुरेंद्र कुमार
अलौली रामचंद्र सदा
खगड़िया रेणु कुमारी
बेलदौर मिथिलेश कुमार निषाद
परबत्ता आदित्य कुमार सौर्य
गोपालपुर सुरेश भगत
भागलपुर राजेश वर्मा
नाथनगर अमर प्रसाद
अस्थावां रमेश कुमार
राजगीर मंजू दवी
इस्लामपुर नरेश प्रसाद सिंह
हिलसा कुमार सुमन सिंह
नालंदा रामकेश्वर प्रसाद
हरनौत ममता देवी
फुलवारी सुरेश पासवान