पहले वॉट्सऐप पर चैटिंग कर फंसाया, फिर तीन लड़कों ने 14 साल की लड़की से कई बार गैंगरेप किया

पहले वॉट्सऐप पर चैटिंग कर फंसाया, फिर तीन लड़कों ने 14 साल की लड़की से कई बार गैंगरेप किया

भोपाल 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की एक छात्रा से तीन लड़कों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म करना शुरू किया। उन्होंने उसे धमकाते हुए उसके वीडियो बना लिए।  ब्लैकमेल किया कि अगर वह किसी से कहेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी उसे एक बार दुष्कर्म करने के बाद दूसरी बार भी गौतम नगर ले आया। इस बार आरोपी फुजेल के साथ उसका दोस्त रिजवान और फरहान भी था। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। सितंबर से अक्टूबर के बीच करीब 7 से 8 बार ब्लैकमेल कर लड़की को गौतम नगर बुलाया गया।

लड़की के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। लड़की अपनी 5 साल की छोटी बहन और मां के साथ अशोका गार्डन में रहती है। पिता ऐशबाग में रहते हैं। मां नौकरी करती है। ऐसे में दोनों बेटियों को घर पर व्यस्त रखने के लिए उन्होंने एक साल पहले बेटी को स्मार्टफोन दिलाया था। मां उसे फोन देकर ऑफिस चली जाती थी।  बच्ची को पहले पबजी गेम खेलने की लत पड़ी। यहीं से परिचितों के माध्यम से मुख्य आरोपी लड़के से उसकी पहचान हुई। पहचान होने के बाद उन्होंने मोबाइल नंबर शेयर किए। उसके बाद वॉट्सऐप चैटिंग होने लगी। फुजेल ने लड़की को फंसाकर पहली बार 5 सितंबर को अपने साथ गौतम नगर इलाके ले गया था। यहां उसने पहली बार लड़की से ज्यादती की थी। उसने लड़की की वीडियो भी बना लिए। किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।  आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह अपने दोस्तों के साथ उसका गैंग रेप किया। आरोपी लड़की के घर भी पहुंच गया। यहां भी उसने लड़की से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। परेशान होकर छात्रा ने अपनी मां को सब कुछ बता दिया। इसके बाद उन्होंने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।