डायल 100 का 6 महीने बढ़ाया दूसरा चरण
भोपाल
डायल 100 के पहले चरण को एक बार और 6 महीने बढ़ाया जा रहा है। शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। जिस पर इसी महीने के अंत तक निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि डायल 100 का पहला चरण मार्च 2020 में खत्म हो गया था। अब इसे मार्च 2021 तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
सूत्रों की मानी जाए तो डायल 100 का पहला चरण अब मार्च 2021 तक बढ़ाने का प्रस्ताव शासन के पास पहुंच गया है। दरअसल इसका पहला चरण मार्च में खत्म हो चुका है। इसके खत्म होने से पहले कमलनाथ सरकार ने इसे 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था। इसके चलते यह पहला फेस 30 सितम्बर 2020 तक का हो गया था। कोविड 19 के चलते और प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होने के कारण शिवराज सिंह चौहान सरकार ने दूसरे चरण के नए टेंडर नहीं करवाए। इसकी जगह पर अब फिर से 6 महीने पहले फेस को बढ़ाने का प्रस्ताव शासन ने मांगा था, जिस पर डायल 100 ने यह प्रस्ताव भेज दिया है। यह प्रस्ताव 30 सितम्बर से पहले मंजूर कर लिया जाएगा। इसके लिए लगभग 60 करोड़ रुपए शासन से मांगे गए हैं। शासन डायल 100 की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 60 करोड़ की मंजूरी भी इस प्रस्ताव के साथ देगी।
पांच साल का था पहला चरण
प्रदेश में डायल 100 ने पिछले पांच साल में संचालित हो रही है। पहला चरण पांच साल का था। इसके बाद दूसरा चरण शुरू करना था, लेकिन प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने का हवाला देकर तत्कालीन कमलनाथ ने इसे आगामी पांच साल की जगह पर 6 महीने का बजट दिया। यह योजना मार्च 2020 में खत्म होने वाली थी, जो सितंबर तक बढ़ा दी गई थी। साथ ही यह भी निर्देश दिए थे कि आगामी पांच साल में डायल 100 का स्वरूप कैसा होगा, इसकी पूरी तैयारी कर उन्हें बताई जाई। इसी बीच उनकी सरकार चली गई।