कोरोना: देश में पहली बार 6 हजार नए केस

कोरोना: देश में पहली बार 6 हजार नए केस

नई दिल्ली
लॉकडाउन 4 में कोरोना के नए मामले की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले तीन दिनों से हर रोज 4 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1,18,447 है जबकि 48,534 लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 ने 3,583 लोगों की जान ले ली है। आइए जानते हैं राज्यवार कोरोना मरीजों की संख्या।

एक दिन में सबसे ज्यादा 6,000 से ज्यादा केस
देश में कोरोना के मामलों अब तेज उछाल आ रही है। पिछले 24 घंटे में 6,088 नए केस आए जबकि 148 लोगों की मौत हुई है। लॉकडाउन -4 में ढील देने के बाद से हर रोज कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

देखें, भारत के किस राज्‍य में कितने मामले

राज्य पॉजिटिव केस (विदेशी नागरिक समेत) डिस्चार्ज मौत
1. अंडमान निकोबार 33 33 0
2. आंध्र प्रदेश 2,647 1,709 53
3. अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4. असम 203 54 4
5. बिहार 1,982 593 11
6. चंडीगढ़ 217 139 3
7. छत्तीसगढ़ 128 59 0
8. दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
9. दिल्ली 11,659 5,567 194
10. गोवा 52 7 0
11. गुजरात 12,905 5,488 773
12. हरियाणा 1,031 681 15
13. हिमाचल प्रदेश 152 59 3
14. जम्मू-कश्मीर 1,449 684 20
15. झारखंड 290 129 3
16. कर्नाटक 1,605 571 41
17. केरल 690 510 4
18. लद्दाख 44 43 0
19. मध्य प्रदेश 5,981 2,843 270
20. महाराष्ट्र 41,642 11,726 1,454
21. मणिपुर 25 2 0
22. मेघालय 14 12 1
23. मिजोरम 1 1 0
24. ओडिशा 1,103 393 7
25. पुदुचेरी 20 10 0
26. पंजाब 2,028 1,819 39
27. राजस्थान 6,227 3,485 151
28. तमिलनाडु 13,967 6,282 94
29. तेलंगाना 1,699 1,035 45
30. त्रिपुरा 173 148 0
31. उत्तराखंड 146 54 1
32. उत्तर प्रदेश 5,515 3,204 130
33. पश्चिम बंगाल 3,197 1,193 259
  कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति 1,18,447* 48,544 3,583

*1,620 केस राज्यों को फिर से भेजे जा रहे हैं।
*सोर्स : केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की वेबसाइट।

प्रवासियों के पहंचने के बाद यूपी, बिहार में बढ़ी संख्या
देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासियों के यूपी और बिहार लौटने के बाद वहां भी कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बिहार में कोरोना केस 2,000 के करीब पहुंच चुका है। यूपी में साढ़े 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रवासियों के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
कोरोना से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है।