कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी कोरोना पॉजिटिव

ब्यावरा

राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। विधायक के साथ रहने वाले भी अपनी जांच करवा रहे हैं।