आरटीआई कार्यकर्ता और परिजनों की पिटाई,करने वाले जिपं सदस्य पुत्र व गिरफ्तार

आरटीआई कार्यकर्ता और परिजनों की पिटाई,करने वाले  जिपं सदस्य पुत्र व गिरफ्तार

राजनांदगांव। आरटीआई कार्यकर्ता तथा उसके परिजनों के साथ हाथापाई और मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा  समर्थित जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन और उनके पुत्र को गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि अस्मेथ देवांगन को सूचना के अधिकार के तहत 36 लाख रुपए की रकम खर्च करने के एवज में जानकारी मांगने से भडके जिला पंचायत सदस्य देवांगन ने अपने बेटे के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। घर में घुसकर मारपीट करते हुए पिता-पुत्र ने अपने कुछ साथियों के साथ आरटीआई कार्यकर्ता के माता-पिता को भी नहीं बख्शा। हिंसक उपद्रव करने के मामले में लालबाग पुलिस ने अशोक देवांगन और  उसके बेटे के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार लिया है।

इस संबंध में लालबाग थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी मयंक रणसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इधर गिरफ्तारी की खबर के बाद सुकुलदैहान पंचायत के कुछ ग्रामीण आरोपियों के समर्थन में विरोध जताने के लिए लालबाग थाना पहुंचे। पुलिस ने सीधे ग्रामीणों को समझाईश देते हुए कहा कि निष्पक्ष रूप से घटना की जांच की जा रही है। जिपंचायत सदस्य देवांगन और पुत्र के हाथों मारपीट का शिकार हुए आरटीआई का पूरा परिवार अब भी दहशत में है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में बतौर सरपंच रहते अशोक देवांगन ने खुलकर भ्रष्टाचार किया था। भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रशासन ने देवांगन को बर्खास्त भी किया था।