अगले 24 घंटे में शेष टिकटों की घोषणा के आसार, दिल्ली में फंसा पेंच

अगले 24 घंटे में शेष टिकटों की घोषणा के आसार, दिल्ली में फंसा पेंच

ग्वालियर
विानसभा उप चुनाव की बाकी टिकटों की घोषणा अगले 24 घंटे में होने के आसार है। ग्वालियर पूर्व, जौरा व सुमावली विधानसभा को लेकर पेंच फंस गया है। यहां टिकटों में आंशिक बदलाव की सुगबुगाहट है।

कमलनाथ ग्वालियर का दौरा करने के बाद दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले फेस में कांग्रेस ने 15 टिकटों की घोषणा की थी। अब दूसरे फेस में कांग्रेस को बाकी बचे 13 टिकटों की घोषणा करना है। इसके पहले कमलनाथ ने सीटों पर अपना सर्वे भी पूरा कराया है। इसकी रिपोर्ट लेकर वे दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा भी करेंगे।

सूत्रों की मानें तो ग्वालियर चंबल अंचल की सीटों पर कमलनाथ को अपने सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। ऐसे में पूर्व, सुमावली व जौरा की सीट पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है। दरअसल पार्टी जौरा से मानवेन्द्र सिंह सिकरवार गांधी और पंकज उपाध्याय के बीच एक को चुन सकती है। वहीं भाजपा के दमदार नेता रहे सतीश सिकरवार को कांग्रेस ज्वॉइन करते ही ग्वालियर पूर्व विधानसभा का प्रत्याशी मान लिया गया था। जबकि अब उन्हें ग्वालियर पूर्व की बजाय सुमावली से टिकट मिलने की चर्चा है।

दरअसल सतीश सिकरवार के छोटे भाई सतपाल नीटू सिकरवार सुमावली से पहले विधायक भी रहे हैं। ऐसे में जातिगत समीकरण भी देखें तो उनकी जीत के चांस भी ज्यादा हैं। वहीं पार्टी पूर्व से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह के पुत्र मितेंद्र दर्शन सिंह पर दांव खेल सकती है। दरअसल मितेंद्र नया और युवा चेहरा और पार्टी छोड़कर भी नहीं गए। फिलहाल अगले 24 घंटे में टिकटों की विधिवत घोषणा की उम्मीद की जा रही है।