राशिफल 5 सितंबर

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेगें। बहस से बचें।
वृषभ:

आज स्थिर होकर काम करें। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रवैया अपनाने से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
मिथुन:

आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।
कर्क:

आज आप वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मानहानि हो सकती है अतः सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह:

गणेशजी की कृपा से आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।
कन्या:

आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करनेवाला होगा। पदोन्नति होने के अवसर मिलेगें।
तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप नए काम की शुरुआत के लिए प्रयास करेंगे। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक:

आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस कर सकते हैं। पानी से दूर रहें।
धनु:

गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख- शांति और आनंद में व्यतीत होगा। विचारों में अस्थिरता रह सकती है। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
मकर:

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति मिलेंगे और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कानूनी मामलों में आज दखल नहीं करने की गणेशजी सलाह देते हैं।
कुंभ:

आज वैचारिक व्यग्रता रह सकती है, महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। पेट-दर्द सता सकता है। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता हो सकती है।
मीन:

आज ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। वाद-विवाद से बचने की सलाह है। दस्तावेजों से जुड़े कार्य करने में सावधानी रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।