राशिफल: 06 मई 2018, रविवार

मेष (Aries)
किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ें। व्यावसायिक स्थल पर आज अधिकारियों के साभ उग्र चर्चा में न उतरें, वही आपके लिए हितकारी है। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृष (Taurus)
नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। वाणी और वर्तनी पर संयम बरतें। खान-पान पर ध्यान रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बहस से बचें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।

मिथुन (Gemini)
आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है। मनोरंजक प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। मध्याह्न के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे।

कर्क (Cancer)
व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से लाभ होगा।

सिंह (Leo)
प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रोध पर संयम रखें। पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।

कन्या (Virgo)
आज शारीरिक तौर पर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। धनहानि की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य में सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। वाहनसुख मिलेगा।

तुला (Libra)
नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। भाग्य साथ देगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio)
निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। परिजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। कार्य में सफलता मिलेगी, धन लाभ हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंदित रहेंगे। मध्याह्न के बाद कुछ दुविधा में रहेंगे। अधिक खर्च हो सकता है।

मकर (Capricorn)
क्रोध में गलत शब्दों का प्रयोग ना हो ए। मन में व्यग्रता रहेगी इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

कुंभ (Aquarius)
आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी, आवेशपूर्ण मन को संयम में रखें। धन अधिक खर्च न हो, ध्यान रखें।

मीन (Pisces)
आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। पिता और बड़ों के आशीर्वाद प्राप्त होंगे, उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।